फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the traders have started packing their stuff from Jogindernagar fair site

Mandi News: जोगिंद्रनगर मेला स्थल से अब सामान समेटने लगे कारोबारी

Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Now the traders have started packing their stuff from Jogindernagar fair site
जोगिंद्रनगर मेला स्थल में पड़ा कचरा। संवाद - फोटो : जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। साथ में बायें से विधायक श्याम प्रकाश, उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायल अलका अर्कवंशी, सांसद अशोक रावत, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक आशीष सिंह आशू, मंत्री रजनी तिवारी, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेला स्थल में कूड़ा-कचरा और कीचड़ फैलने से अब कारोबारी अपना साजो सामान समेटने लग पड़े हैं। बीते दिनों अंधड़ और बारिश के कारण 50 से अधिक दुकानों को नुकसान पहुंचा। कूड़ा-कचरे में दुर्गंध फैलने पर ग्राहक भी मेला स्थल नहीं पहुंच रहे हैं। कारोबार चौपट होता देख कारोबारियों ने दुकानें समेट कर अन्य जिलों में लगे मेलों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मेला स्थल में ग्राहकों की रौनक गायब रही। दोपहर बाद कारोबारियों ने अपनी दुकानें समेटना शुरू कर दीं। झूला कारोबारियों ने सामान समेट लिया है।
पांच दिवसीय राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर मेले का आगाज एक अप्रैल को हुआ था। पांच अप्रैल को मेला आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया लेकिन प्रशासन ने कारोबारियों को दस दिन और कारोबार करने की मोहलत दी। अब कारोबारियों ने मेला मैदान को खाली करना शुरू कर दिया है। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि कारोबारियों को राहत प्रदान करते हुए मेला प्रशासन ने दस दिनों की अतिरिक्त मोहलत दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed