फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the app will tell you where the slots are vacant in the city parking

Mandi News: अब एप से बताएगी शहर की पार्किंग में कहां खाली है स्लाट

Fri, 13 Dec 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now the app will tell you where the slots are vacant in the city parking
मंडी। इंदिरा मार्केट में अब ग्राहकों को सामान खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एप को डाउनलोड कर अब कोई भी व्यक्ति इंदिरा मार्केट में एकदम ऐसी दुकान का पता खोज निकालेंगे जिसमें उसे जरूरत का सामान मिलेगा। दुकान के मालिक की भी ग्राहक को जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इंदिरा मार्केट के साथ साथ नगर निगम कार्यालय को भी इस एप में शामिल किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शीघ्र ही इंदिरा मार्केट और निगम कार्यालय के लिए एक एप सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के छात्रों के सहयोग से तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की साधारण बैठक महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि शहर में आने वाले लोगों को अब वाहनों को पार्क करने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आईआईटी के सहयोग से जल्दी ही निगम स्मार्ट पार्किंग एप बनाने जा रही है। इससे आम जनमानस को वाहनों पार्किंग की सुविधा प्राप्त होगी। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन चालक शहर से दूर होने पर भी शहर की अलग अलग पार्किंग की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। जिस पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए स्लाट खाली है इसकी भी तत्काल जानकारी प्राप्त कर वाहन को उसी पार्किंग में ले जा सकेगा। वाहन को पार्क करने के लिए उसे एक पार्किंग से दूसरी पार्किंग तक भटकना नहीं पड़ेगा। आम जनमानस से आग्रह किया है कि सर्दियों के मौसम में जो लोग बस स्टैंड, फुटपाथ पर रात गुजारते है उनके लिए नगर निगम के टाउन हॉल के रेन बसरे में व्यवस्था है।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि उन्होंने बैंकाक मे हाल ही में यात्रा पर देखा कि वहां पर कोई भी वाहन चालक हार्न नहीं बजाते है। शहर में भी लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। पुलिस विभाग के सहयोग से एक मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एसपीयू का स्वरूप न बदलें
महापौर ने सदन में मुद्दा उठाया कि सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का स्वरूप न बदले उसे यथावत रहने दें। इस यूनिवर्सिटी का पैसा किसी भी अन्य कार्याें में न लगाया जाए। इस पर सभी पार्षदों ने अपनी सर्वसम्मति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed