फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   now sail the vegitable online

हिमाचल की सब्जियों, अनाज और फलों की होगी ऑनलाइन खरीद

Tue, 13 Sep 2016 06:50 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 13 Sep 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
now sail the vegitable online
fruits and vegetables - फोटो : getty images
गोहर (मंडी)। एमेजोन, फ्लिपकार्ट और स्नेपडील कंपनियों की ऑनलाइन शापिंग की तर्ज पर अब हिमाचल की पांच सब्जी मंडियों में सेब, आलू और अन्य उत्पादों की ऑनलाइन खरीदारी की जाएगी। केंद्र प्रायोजित ईएनएएम (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) ऑनलाइन योजना के तहत सूबे के लाखों किसान और बागवान अब इलेक्ट्रोनिक ट्रेडिंग पोर्टल के माध्यम से अपने उत्पादों की नेशनल मार्केट कर सकते हैं। प्रदेश में मंडी जिला की टकोली, कुल्लू जिला की भुंतर, कांगड़ा जिला की जसूर, सोलन और शिमला सब्जी मंडियों को केंद्र सरकार ने ईएनएएम योजना के तहत ऑनलाइन सुविधा से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हिमाचल में ईएनएएम का काम पायलट स्तर पर शुरू हो गया है। आजकल ईएनएएम योजना से जोड़ी गई हिमाचल की इन पांच सब्जी मंडियों में किसानों, बागवानों, खरीददारों और कमीशन एजेंटों की रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने नागार्जुना कंपनी को यह काम सौंपा है। जिसके कर्मचारी हिमाचल में ईएनएएम योजना को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी बोर्ड जिला मंडी के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने हिमाचल की पांच सब्जी मंडियों को ईएनएएम योजना के तहत ऑनलाइन सुविधा से जोड़े जाने की पुष्टि की है। देश के आठ राज्यों हिमाचल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और झारखंड में ईएनएएम योजना का युद्ध स्तर पर काम चला हुआ है। इस योजना के तहत काम शुरू होने पर किसानों के उत्पाद पहले तो सर्टिफाइड होंगे। जिसके बाद किसान बागवान ऑनलाइन अपने उत्पादों के दाम ट्रेडिंग पोर्टल में देख इन्हें बेच सकते हैं। गुणवत्ता से भरपूर और सर्टिफाइड उत्पाद ही मंडी में ऑनलाइन बिकेगा। केंद्र सरकार ने देश के 8 राज्यों के लिए ईएनएएम योजना के तहत 2 सौ करोड़ का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

ईएनएएम ऑनलाइन योजना में पंजीकृत किसान, बागवान, खरीदार और कमीशन एजेंट को उनका आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिसके तहत उत्पादों का प्रोफाइल ऑनलाइन दर्शाया जाएगा। इसी आधार पर किसानों बागवानों के उत्पाद ऑनलाइन खरीदें जाएंगे और पारदर्शिता के साथ क्रय विक्रय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed