{"_id":"5fd8ed8f8ebc3e41a325be01","slug":"now-panchayat-secretary-will-make-ration-card-in-rural-areas-mandi-news-sml3546270104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में अब पंचायत सचिव बनाएंगे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में अब पंचायत सचिव बनाएंगे राशन कार्ड
विज्ञापन
मंडी। पंचायत सचिव ही डिजिटल राशन कार्ड बनाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के राशन कार्डधारकों को अपने राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन कार्य के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।
ऐसे में राशन कार्ड में किसी का नाम जोड़ने, हटाने या कार्ड ट्रांसफर करने का काम भी अब पंचायत सचिव करेंगे। इससे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक के जिम्मे यह कार्य था। राशन कार्डों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया को आम जनता के लिए अधिक सुगम बनाने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसे प्रदेश समेत मंडी में लागू कर दिया गया है।
खाद्य आपूर्ति अधिकारी लक्ष्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान लोगों का घर-द्वार ही हो सकेगा। शहरी क्षेत्रों में यह कार्य पहले की तरह संबंधित निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से ही किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड बनाने संबंधी कार्य के लिए अब पंचायत सचिव ही प्राधिकृत है।
विज्ञापन
सचिवों का मिल रही लागइन आईडी
डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। यह काम खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षकों की ओर से ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा था। डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा होने के बाद राशन कार्ड से संबंधित समस्त कार्य अब पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों की ओर से किया जा रहा है। इस संबंध में पंचायत सचिवों को लॉगइन आईडी निरीक्षकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इस बारे निरीक्षकों की ओर से उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है।