फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now garbage will be collected from Mandi city in the evening also

Mandi News: मंडी शहर से अब शाम के समय भी उठेगा कूड़ा

Sun, 19 May 2024 05:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Now garbage will be collected from Mandi city in the evening also
मंडी नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए लिया निर्णय
विज्ञापन

शनिवार सायं से शुरू हुई नई व्यवस्था, कचरा बिखरा रहने की शिकायतें मिलने पर हरकत में आया नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नगर निगम मंडी शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए अब शाम के समय भी कूड़ा-कचरा उठाएगा। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह निर्णय लिया है।
सफाई व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए शनिवार सायं से ही यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। कूड़ा सायं 7:30 बजे से लेकर के 9:00 बजे तक उठाया जाएगा। शिकायतें मिल रहीं थी कि कई कारोबारी सायं के समय कूड़ा-कचरा सड़कों, गलियों और दुकानों के बाहर फेंककर चले जाते थे। इससे शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा था और नगर निगम के दावे धराशायी हो रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, रोजाना नगर निगम के अधिकारियों से और स्वच्छता को लेकर बनाए गए व्हॉटएप ग्रुपों में शहर के बुद्धिजीजी कूड़ा इधर-उधर पड़ा होने की शिकायतें कर रहे थे। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने यह नई व्यवस्था शुरू कर दी है। सबसे अधिक फोकस इसमें शहर के सब्जी और फलों के विक्रेताओं पर रहेगी। सायं के समय उन्हें अपना कचरा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को ही देकर जाना होगा। नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट और आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि नई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संध्याकाल में जिन वार्डों से कूड़ा उठाने की मुहिम शुरू की गई है उनके बारे में कर्मचारियोें को विस्तृत तौर पर बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराएदारों और दुकानदारों को मिलेगी सुविधा
इस नई पहल से किराये के मकानों में रहने वाले लोगों, जो शाम के समय ही कमरों में पहुंचते हैं और कई दुकानदार जिनके पास शाम के समय सब्जियों और अन्य कचरा जमा हो जाता है, उन्हें इससे काफी सुविधा होगी। अब ये लोग सायं साढे सात बजे से नौ बजे तक कूड़ा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दे सकते हैं। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने सभी दुकानदारों और लोगों से आग्रह किया है कि वे सायं के समय कूड़ा कचरा इधर-उधर न फेंकें। वे मौके पर तैनात वाहन में ही कूड़ा डालें, ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे और लोगों को भी सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed