{"_id":"67e59a5b8081daf2010d3e0e","slug":"now-civil-hospital-janjehli-will-have-ultrasound-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151755-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब सिविल अस्पताल जंजैहली होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब सिविल अस्पताल जंजैहली होंगे अल्ट्रासाउंड
Fri, 28 Mar 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सिविल अस्पताल जंजैहली में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। सिविल अस्पताल बगस्याड़ में तैनात रेडियोलॉजिस्ट महीने में एक सप्ताह जंजैहली अस्पताल में सेवाएं देंगे। यह आदेश चीफ मेडिकल ऑफिसर ने वीरवार को जारी किए हैं।
अस्पताल में 18 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है जो विशेषज्ञ के अभाव में बंद पड़ी है। क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 100 किलोमीटर दूर मंडी या सुंदरनगर जाना पड़ता है। अब जंजैहली अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। लंबाथाच के भास्कर चौहान, प्रेम सिंह ने कहा कि मजबूरी में उन्हें सुंदरनगर नेरचौक और मंडी जाना पड़ता था। जहां निजी लैब में पांच हजार रुपये खर्चा आता था, अब राहत मिलेगी। उधर, बीएमओ जंजैहली डॉ. पुष्पराज ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है और रेडियोलॉजिस्ट के आने से लोगों को सुविधा मिलेगी।