{"_id":"6228ed02f7275676107396a1","slug":"now-bus-passes-for-students-will-be-made-in-educational-institutions-mandi-news-sml4020681171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शैक्षणिक संस्थानों में बनेंगे विद्यार्थियों के बस पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शैक्षणिक संस्थानों में बनेंगे विद्यार्थियों के बस पास
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर कॉलेज में बस पास काउंटर को लेकर एसडीएम से मुलाकात करते कॉलेज विद्यार्थी संवाद
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के 6 हजार बस पास धारक विद्यार्थियों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। एचआरटीसी प्रबंधन को शैक्षणिक संस्थानों में बस पास बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
माह में निर्धारित दिनों में कॉलेज और आईटीआई परिसर में यह सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी। प्रमुख स्कूलों में बस पास काउंटर खुलेंगे। इसका लाभ उपमंडल के करीब 6 हजार बच्चों को मिलेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को बस पास बनाने के लिए पढ़ाई छोड़कर बस अड्डे में कतारों में लगकर धक्के खाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
इस बारे में कॉलेज विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा को शिकायत पत्र दिया था। इसके बाद उन्होंने निगम के अधिकारियों से जवाब तलब किया है। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में दिन तय कर बस पास काउंटर खोलने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
बस अड्डा प्रबंधन ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए वीरवार से कॉलेज में बस पास की सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। चरणबद्ध तरीके से उपमंडल के शैक्षणिक संस्थानों में बस पास काउंटर खोल कर विद्यार्थियों को बस पास की सुविधा मिलेगी। इस मामले को अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया था।
इस पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और अड्डा प्रबंधन को कॉलेज में बस पास काउंटर खोलने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। जोगिंद्रनगर बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से बस पास बनाना शुरू होगें। इसके चिह्नित शैक्षणिक संस्थानों में बस पास काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।