फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now a pediatrician has been transferred from Dharampur Hospital

Mandi News: धर्मपुर अस्पताल से अब बाल रोग विशेषज्ञ का किया तबादला

Tue, 19 Aug 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Now a pediatrician has been transferred from Dharampur Hospital
अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ का तबादला बैजनाथ कर दिया गया है। इससे अस्पताल में अब यह पद रिक्त हो गया है। धर्मपुर और आसपास की करीब 30 पंचायतों के लोगों को बच्चों के इलाज के लिए अब मंडी, हमीरपुर, शिमला, एम्स बिलासपुर या नेरचौक मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ेगा।
धर्मपुर नागरिक अस्पताल को सरकार ने आदर्श अस्पताल का दर्जा दिया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यहां से चिकित्सकों के तबादले करने से मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में एक्सरे मशीन दो महीने से खराब है। अल्ट्रासाउंड मशीन मौजूद है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने से यह बेकार पड़ी है। लैब की सुविधा उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों के लिए क्वार्टर की व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों धर्मपुर की प्रधान ज्याति देवी, भरौरी की प्रधान नीता देवी, बहरी की पूजा ठाकुर, लौंगणी की मीना देवी, ततोहली परडाना की ममता देवी, सिधपुर की रीता देवी, सकलाना के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, समौड़ के प्रताप सकलानी, बिंगा की तंबो देवी ने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राम सिंह, चेत राम, करतार चंद, विमला देवी, निर्मला देवी, कांता देवी, सीता देवी ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर न होने पर अब बच्चों का इलाज करवाने के लिए दूसरी जगह का रुख करना पड़ेगा। उधर, सीएमओ डाॅ. दीपाली शर्मा ने बताया कि डॉक्टर के तबादले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed