फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now 146 applications have been received for presentation in the cultural evenings of Mahashivratri festival.

Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए अब आए 146 आवेदन

Sat, 24 Feb 2024 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Now 146 applications have been received for presentation in the cultural evenings of Mahashivratri festival.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए 146 नवोदित कलाकारों ने आवेदन किया है। इन कलाकारों के ऑडिशन 26 फरवरी लेकर 2 मार्च तक होंगे। मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन 26 से 28 फरवरी तक होंगे जबकि 29 फरवरी और एक मार्च को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। 2 मार्च का दिन रिजर्व रखा गया है। ऑडिशन में सफल रहने वाले कलाकारों को कार्यक्रम देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा । अब तक जिला मंडी से गायन में 66 कलाकारों और नृत्य में 16 कलाकारों आवेदन कर चुके है और अन्य जिलों से भी 57 कलाकार गायन में और 7 कलाकार नृत्य प्रस्तुत करने के लिए आवेदन कर चुके हैं। कलाकार निर्धारित शेड्यूल के दिन भी ऑडिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक 26 फरवरी को मंडी जिला के सदर, कोटली, पधर और धर्मपुर उपमंडल 27 को सुंदरनगर, बल्ह, बालीचौकी और जोगिंद्रनगर उपमंडल और 28 को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। वहीं 29 फरवरी को चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर जिलों के जबकि एक मार्च को कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा, लहौल स्पीति, सिरमौर व सोलन जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन 26 फरवरी से रोजाना 10.30 बजे से पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed