फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Notification for regularization of contract employees should be issued from April 1: Pradeep

अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अधिसूचना एक अप्रैल से हो जारी : प्रदीप

Thu, 20 Jun 2024 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Notification for regularization of contract employees should be issued from April 1: Pradeep
मंडी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना को एक अप्रैल से जारी करने की मांग की है। महासंघ के अनुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण इन कर्मचारियों के दो से तीन माह का नुकसान हो रहा है। यदि यह अधिसूचना एक अप्रैल से लागू होती है तो कर्मचारी इस नुकसान से बचेंगे।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि इसको लेकर पिछले दिनों महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य सचिव से मुलाकात की थी। कहा कि पहले एक वर्ष में दो बार कर्मचारियों को रेगुलर किया जाता था, लेकिन अभी इस विषय में भी संशय है कि कर्मचारी मार्च में ही नियमित होंगे या सितंबर में भी।
विज्ञापन

महासंघ ने मांग की है कि पहले की तरह ही 31 मार्च और 30 सितंबर को अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के सभी मुद्दों को रखने के लिए प्रदेश सरकार से जल्द संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक बुलाने बारे में भी आग्रह किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का भी समाधान समय रहते किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed