फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Notice to 306 including former councilor on illegal construction in the city

Mandi News: शहर में अवैध निर्माण पर पूर्व पार्षद समेत 306 को नोटिस

Wed, 11 Sep 2024 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 11 Sep 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to 306 including former councilor on illegal construction in the city
नगर निगम के परिधि क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

अवैध निर्माण करने वालों को व्यक्तिगत रूप से कार्यालय बुलाएगा निगम
तैयार की जाएगी पूरी फाइल, अवैध निर्माण तोड़ने के दिए हैं निर्देश
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में अवैध निर्माण पर पूर्व पार्षद समेत 306 लोगों को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के जरिये अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध निर्माण करने वालों को व्यक्तिगत रूप से निगम कार्यालय में बुलाया जाएगा और इनकी पूरी फाइल तैयार की जाएगी।
नगर निगम के नोटिस मिलने के बाद अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के डर से कुछ ने खुद ही अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया है। इसी के साथ निगम को इस बारे सूचित कर दिया है। नोटिस मिलने के बावजूद अवैध निर्माण न तोड़ने की सूरत पर निगम कार्रवाई करेगा। निगम की तरफ से अवैध निर्माण तोड़ने की एवज में धनराशि भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

अवैध निर्माण करने वालों की सूची में शहर के कुछ प्रतिष्ठित और रसूखदार लोग भी शामिल हैं। हैरानीजनक है कि समाज में अच्छा खासा नाम रखने वाले लोग भी अवैध निर्माण कर रहे थे। जिन पर नगर निगम नियमानुसार शिकंजा कसने जा रहा है। सूची में पूर्व पार्षद का नाम भी शामिल है। जिन पर अवैध निर्माण रोकने का भी जिम्मा था, लेकिन जिम्मेदारी को दरकिनार कर पूर्व पार्षद भी अवैध निर्माण में संलिप्त हैं। इन पर भी अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर, निगम के एसडीओ एचसी जसवाल ने बताया कि निगम परिधि क्षेत्र में अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अवैध निर्माण पर पूरी निगरानी की जा रही है। नोटिस भी जारी किए गए हैं। किसी भी तरह का निर्माण कार्य सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद ही करें अन्यथा कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
-एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed