फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Notice on Tampering with the Ancient Form of the Historic Emerson House

Mandi News: ऐतिहासिक एमर्सन हाउस के प्राचीन स्वरूप से छेड़छाड़ पर नोटिस

Fri, 10 Oct 2025 02:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Notice on Tampering with the Ancient Form of the Historic Emerson House
मंडी। ऐतिहासिक एमर्सन हाउस के प्राचीन स्वरूप से छेड़छाड़ के आरोप की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर नगर निगम के आयुक्त ने छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने नोटिस के माध्यम से व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एमर्सन हाउस का निर्माण रियासतकाल में 1918 में किया गया है। यह मंडी शहर की ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। मंडी रियासत के तत्कालीन राजा जोगिंद्र सेन के अधीक्षक एचडब्ल्यू एमर्सन के नाम पर बनी यह इमारत पहाड़ी वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।
विज्ञापन

शहर के कुछ बुद्धिजीवियों ने मंडी के ऐतिहासिक एमर्सन हाउस के प्राचीन स्वरूप से छेड़छाड़ की शिकायत उपायुक्त से की है। आरोप में कहा गया है कि चौहटा की तरफ इस इमारत की सुंदरता और भव्यता को प्रदर्शित करने वाली लकड़ी की शानदार नक्काशी को काट कर वहां पर टीन का शेड बनाया जा रहा है। लोहे के एंगल लगा कर इसके प्राचीन स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है। उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम की ओर से व्यक्ति को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ऐतिहासक इमारत के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है। व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के आदेश जारी किए है। आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed