{"_id":"583084504f1c1b57258ff19e","slug":"notebandi-is-favour-of-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और जनहित में है नोटबंदी का फैसला : रामस्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और जनहित में है नोटबंदी का फैसला : रामस्वरूप
मंडी
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नोटबंदी का फैसला लिया है वह आम जनता और देश के हित में है। इससे कालाधन रखने वालों और टैक्स चोरों का खुलासा होगा। प्रेस को जारी बयान में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि देश में फैले भ्रष्टाचार, ब्लैकमनी, आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए कठोर फैसला लेने की जरूरत थी। देश में जो 70 साल से गंदगी फैली हुई थी उस गंदगी को साफ करने में कुछ वक्त लगेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके धनकुबेरों, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के आकाओं की कमर तोड़कर रख दी तथा आम जनता के लिए एक नई संजीवनी भरा फैसला लिया। प्रधानमंत्री ने देश की 125 करोड़ जनता से सिर्फ 50 दिन मांगे हैं मगर देश की जनता उन्हें 50 के बजाए 100 दिन देने के लिए भी राजी है। इस फैसले का जो विरोध कर रहे है वह कहीं न कहीं प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार, ब्लैकमनी का समर्थन कर रहे हैं। नोटबंदी के फैसले को लेकर आम जनता के बीच में जाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रधानमंत्री का इस फैसले के लिए धन्यवाद किया जाएगा। इसी कड़ी मेें मंडी के सेरी मंच में गैर राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर को शाम पांच बजे किया जाएगा। जिसमें बड़ी तादाद में दीप जलाए जाएंगे और प्रधानमंत्री का इस ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद किया जाएगा।
विज्ञापन