{"_id":"65ca218ddfd46092d4033d9d","slug":"not-only-young-men-but-also-girls-are-smuggling-chitta-mandi-news-c-90-1-mrt1064-119306-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसानों के दिल्ली कूच से एचआरटीसी की बसें हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसानों के दिल्ली कूच से एचआरटीसी की बसें हो रही प्रभावित
विज्ञापन
अंबाला से नहीं पंचकूला वाया बरबाला जाना पड़ रहा दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किसानों के दिल्ली कूच के चलते हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से दप्पड़ टोल प्लाजा के रास्ते वाया अंबाला दिल्ली जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने गांव झरमडी के पास रास्ता बंद कर लालड़ू से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। अब मंडी-कुल्लू समेत हिमाचल से दिल्ली जाने वालों को हरियाणा के पंचकूला, बरबाला, आजादपुर, मुलाना, यमुनानगर, करनाल व पानीपत से होकर जाना पड़ेगा। इससे दिल्ली पहुंचने में अतिरिक्त समय भी लगेगा। डीएम मंडी विनोद ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के चलते मंडी जिले की एचआरटीसी बसें भी प्रभावित हुई हैं। चंडीगढ़ तक सीधे बसें पहुंच रही हैं। चंडीगढ़ से आगे ट्रैफिक डायवर्ट होने के चलते दिल्ली जाने में अतिरिक्त समय लगेगा। सभी बसें दिल्ली जा रही हैं।

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस