{"_id":"61df13ab9ba46212276f4fda","slug":"not-getting-approval-for-power-triller-mandi-news-sml3965092129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से पावर ट्रिल्लर नहीं मिलने पर खफा हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से पावर ट्रिल्लर नहीं मिलने पर खफा हुए किसान
विज्ञापन
मंडी के तहत ग्राम पंचायत बालहड़ी में हिमाचल किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला स्तरीय बैठक में मौजू?
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। हिमाचल किसान यूनियन की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष भूप सिंह अध्यक्षता में बालहड़ी पंचायत में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर किसानों ने बीज, खाद, और कृषि संबंधी यंत्रों की समस्याएं सरकार को बताने के लिए प्रस्ताव पारित किया। कुछ किसानों ने कहा कि उन्होंने काफी समय से पावर ट्रिल्लर के लिए आवेदन किया है। आज तक इसके लिए स्वीकृति नहीं मिली है। भूप सिंह ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसानों की समस्या को पंचायत बार हल करने का प्रयास किया जाएगा। जिला सचिव दुनीचंद शर्मा ने यूनियन की जानकारी दी।
खंड अध्यक्ष गगन शर्मा और सचिव मिलखी राम चंदेल ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। शर्मा ने बताया कि किसान यदि सहयोग करेंगे तो बहुत से कार्य विभागों के माध्यम से किए जाएंगे। महिला विंग संयोजक स्नेहा शर्मा ने उनके द्वारा किए कार्यों की जानकारी दी। स्नेहा ने खुद तैयार किए पपीते के पौधे भी किसानों को बांटे। उन्होंने ढींगरी मशरूम के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में खंड अध्यक्ष गगन शर्मा, प्रधान डोलमा, दूनी चंद शर्मा, आशा कुमारी, पूर्ण चंद, दिनेश शर्मा, प्रोमिला, सचिन शर्मा, भूप सिंह, हेमलता, सुरजू, स्नेहा शर्मा, चेतना, गूंजन तथा 65 किसानों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।