{"_id":"68bfff83b61f73d9410c7900","slug":"non-addicts-were-honored-in-sajyaopiplu-mandi-news-c-90-1-mnd1001-168924-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सज्याओपिपलू में नशा न करने वाले किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सज्याओपिपलू में नशा न करने वाले किए सम्मानित
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नशा मुक्ति अभियान समिति की ओर से सज्याओपिपलू में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशा न करने वाले 50 साल से अधिक आयु के लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रियंका ने कहा कि नई पीढ़ी सिंथेटिक नशे का सेवन कर रही है, उसमें लड़कियां भी शामिल हैं। यह चिंताजनक स्थिति है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वीना राठौर ने बताया कि अभियान का नेतृत्व कर रहे एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी स्वयं कोई नशा नहीं करते हैं। साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक भूपेंद्र सिंह भी नशे का सेवन नहीं करते हैं। लौंगणी ग्राम पंचायत के तरैंबला निवासी रिटायर्ड इंजीनियर एवं समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल और इसी गांव के समाजसेवी राजेंद्र पाल भी किसी प्रकार का नशा नहीं करते हैं। गरली निवासी सोहन सिंह भी नशे से दूर हैं।
सज्याओपिपलू निवासी डॉ. अश्वनी राठौर को भी समिति ने सम्मानित किया। समिति के संस्थापक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नशामुक्ति के लिए महिलाएं मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। ज्ञान विज्ञान समिति की खंड सचिव बिंगा निवासी कंचना देवी ने अपने बेटे की शादी में किसी को शराब पिलाने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
000