फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No trouble on four lane, road of Sojha village on the verge of collapse

Mandi News: फोरलेन पर नहीं डंगा, टूटने के कगार पर सोझा गांव की सड़क

Tue, 09 Jul 2024 03:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
No trouble on four lane, road of Sojha village on the verge of collapse
फोरलेन पर डंगा न लगने कर कारण टूटने की कगार पर सोझा गांव की सडक     संवाद
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र की सियोग पंचायत के पास पर फोरलेन पर कई जगह अभी तक डंगे नहीं लगाए गए हैं। इसके साथ कई जगह नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है। इससे सोझा गांव को जाने वाली सड़क टूटने के कगार पर पहुंच गई है। एनएचएआई और निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार फोरलेन से सोझा तक संपर्क मार्ग की हालात पहले की खराब हैं। अब यहां रास्ते पर डंगा नहीं लगाया गया है। पानी की निकासी के लिए नालियां भी नहीं बनाई हैं। लोगो के घरों का पानी भी सड़क पर ही बह रहा है। इसको लेकर एनएचएआई और कंपनी प्रबंधन को कई बार बताया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




फोरलेन से सोझा गांव को जाने वाली सड़क शुरुआत में ही डंगा न लगने के कारण आधे से ज्यादा टूट चुकी है। इस बरसात में सड़क के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचायत प्रधान वीना महंत ने बताया कि पंचायत के कई जगह फोरलेन से गांव को जाने वाले लिंक रोड और पैदल चलने वाले रास्ते आज तक नहीं बने हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जतिन शर्मा ने बताया कि फोरलेन के साथ ही उनका घर है, लेकिन यहां नालियों और डंगे का निर्माण आज तक नहीं किया गया। वहीं, सोझा गांव निवासी लुदर चंद ने बताया कि संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। अगर यह संपर्क टूट जाता है तो गांव के लोगों को अस्पताल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। आपातकाल में मुसीबतें बढ़ जाएगी। शासन व प्रशासन इस पर सुध ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed