फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No trace found of missing girl, family members are receiving threats

Mandi News: लापता युवती का नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों को मिल रहीं धमकियां

Wed, 24 Jul 2024 05:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 24 Jul 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
No trace found of missing girl, family members are receiving threats
अपहरण की आशंका, परिजनों ने पुलिस को सौंपी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में कॉलेज की एक छात्रा से छीना झपटी के बाद लापता हुई एक और युवती के परिजनों को पठानकोट और यूपी के शातिरों से जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। विकास खंड चौंतड़ा की एक पंचायत से संबंध रखने वाली यह युवती शहर में ब्यूटी पार्लर के कार्य के साथ तकनीकी शिक्षा का प्रशिक्षण भी हासिल कर रही थी।

करीब एक माह पहले परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अब परिजनों को पठानकोट और यूपी के शातिरों की ओर से अलग-अलग मोबाइल फोन से जान से मारने की धमकी मिल रही है। परिजनों के मुताबिक बेटी के अश्लील फोटो भी शातिर भेजकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। इससे परेशान होकर बुधवार को पुलिस थाने पहुंची लापता बेटी की माता और बहन ने पुलिस को आपबीती बताई। इसकी जानकारी लिखित तौर पर सौंपकर बेटी के अपहरण और उसकी जान को भी खतरा होने की आशंका जाहिर कर सुरक्षा मांगी है। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने लापता बेटी के परिजनों को आश्वस्त किया कि साइबर टीम के माध्यम से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed