फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No parking, no footpath in Nerchowk, people are upset

Mandi News: नेरचौक में न तो पार्किंग न ही फुटपाथ, लोग परेशान

Tue, 13 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
No parking, no footpath in Nerchowk, people are upset
नेरचौक (मंडी)। जिला मंडी के बड़े कस्बों में शामिल नेरचौक मूलभूत सुविधाओं की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। यहां न तो वाहनों के लिए पार्किंग है और न ही सीवरेज सुविधा। सीवरेज सुविधा के लिए दो साल से रत्ती खड्ड किनारे रखे करोड़ों के पाइप धूल फांक रहे हैं। पार्किंग न होने के चलते दूर दराज और स्थानीय लोग सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने को विवश है। हालांकि नेरचौक कस्बा शिक्षा, स्वास्थ्य और ऑटोमाेबाइल हब के रूप में अलग पहचान बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

सुविधा के अभाव से यहां आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पार्किंग के अभाव के चलते लोग और दुकानदार सड़कों और दुकानों के बाहर वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। एक अनुमान के तहत कस्बे में दस हजार से अधिक लोग यहां किराये के कमरों में रहते हैं, जो लोगों के लिए आजीविका का एक कारण है।
विज्ञापन

......
नेरचौक में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से यहां आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। उचित पार्किंग न होने से अधिकांश लोग सुंदरनगर और मंडी जाने को मजबूर है। इससे स्थानीय कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिवांशी ठाकुर, फैशन डिजाइनर

..
मेडिकल हब, एजुकेशनल हब, ऑटोमोबाइल हब बनने के बावजूद यहां लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। पैदल चलने के लिए फुटपाथ नहीं है। सड़कों पर वाहन पार्क करने पर पुलिस चालान काटती है। सीवरेज सुविधा नहीं है।
-लहर सिंह ठाकुर, किसान नेता

....
राजनेताओं की कम इच्छा शक्ति के चलते यहां कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। 30 साल पुराने बाजार में अब तक निकासी नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। पैदल चलने को रास्ते तक नहीं है। धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे।

-कृष्ण ठाकुर, स्थानीय निवासी
....
पार्किंग के लिए जगह देखी जा रही है लेकिन बाजार में जगह की कीमत करोड़ों में है। कोई भी अपनी जगह देने के लिए राजी नहीं है फिर भी जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही पार्किंग बनाई जाएगी।
-नर्वदा अभिलाषी, अध्यक्ष नगर परिषद
...
नागचला, साईं और नेर चौक के कुछ हिस्से में सीवरेज का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सीवरेज योजना को पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा।
-कृष्ण चंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed