फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No hydraulic ladders to extinguish fires in multi-storey buildings

Mandi News: बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक लैडर नहीं

Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
No hydraulic ladders to extinguish fires in multi-storey buildings
सीढ़ियों-रस्सियों के सहारे रेस्क्यू की मजबूरी
विज्ञापन

जिले के 10 से अधिक अग्निशमन केंद्रों में जवानों की कमी
बड़ी आग की घटनाओं से निपटना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले में ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति में दमकल विभाग की तैयारियों की पोल खुल सकती है। पांच से सात मंजिला भवनों तक पहुंचने के लिए विभाग के पास हाइड्रोलिक लैडर युक्त प्लेटफार्म वाहन नहीं है। ऐसे में आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जवानों को सीढ़ियों और रस्सियों का सहारा लेना पड़ता है। इमारत की ऊंचाई बढ़ने के साथ यह चुनौती और गंभीर हो जाती है तथा जवानों को जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू करना पड़ सकता है। जिले में लगातार बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो रहा है। जोगिंद्रनगर और सुंदरनगर जैसे शहरों में अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों के कई भवन बहुमंजिला हैं। ऐसे में ऊपरी मंजिल पर आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों की सामान्य सीढ़ियों की पहुंच सीमित हो जाती है। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालना भी चुनौती बन सकता है।
मंडी अग्निशमन केंद्र में चार फायर टेंडर, दो क्यूआरवी वाहन और संकरी गलियों में पहुंचने के लिए मोटरसाइकिल उपलब्ध हैं। इसके बावजूद ऊंची इमारतों में सीधे रेस्क्यू के लिए इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाहन उपलब्ध नहीं है। जिले के रिवालसर, गोहर और थुनाग सब स्टेशन तथा सरकाघाट, निहरी और करसोग दमकल चौकियों में भी संसाधनों के साथ कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

बद्दी और नालागढ़ में हाल में हुई बड़ी आग की घटनाओं ने आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है। मंडी जैसे पहाड़ी जिले में ऊंची इमारतों तक पहुंचने में लगने वाला अतिरिक्त समय आग की स्थिति को और गंभीर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में अग्निशमन सुविधाओं को जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा है। हाइड्रोलिक लैडर युक्त प्लेटफार्म वाहन की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। आग की घटनाओं से निपटने के लिए मौजूदा स्तर पर सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। -पुनीत रघु, जिला कमांडेंट, दमकल विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed