{"_id":"6a19a0b5666bacf8e40838c8","slug":"no-clue-has-been-found-yet-about-the-missing-girl-of-bhayarta-panchayat-mandi-news-c-90-1-ssml1045-198567-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भयारटा पंचायत की लापता युवती का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भयारटा पंचायत की लापता युवती का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन
भयारटा पंचायत की लापता युवती का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
प्रशासन का सर्च ऑपरेशन जारी, तीन दिनों से एनडीआरएफ की टीम बीबीएमबी नहर में कर रही तलाश उगइमव संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भयारटा से 33 वर्षीय युवती के रहस्यमयी हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे मायका और ससुराल पक्ष दोनों परिवारों में गहरी चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिजन लगातार रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज में युवती को रात के अंधेरे में बीबीएमबी नहर की ओर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। पिछले तीन दिनों से टीम द्वारा नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई उपलब्धि नहीं मिल पाई है।
परिजनों के अनुसार लापता युवती पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। गत सोमवार रात वह अचानक घर से निकल गई और फिर वापस नहीं लौटी। घटना के बाद से परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि युवती के ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन दिनों से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।