{"_id":"d03a89dc768a2dcd3cd0bbaceb6781e1","slug":"no-application-in-solar-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर कंसीट्रेटर स्कीम को जिला में एक भी आवेदन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर कंसीट्रेटर स्कीम को जिला में एक भी आवेदन नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी।
Updated Sat, 16 Jan 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम ऊर्जा विभाग के तहत मास कुकिंग के लिए चलाई जा रही सोलर कंसीट्रेटर योजना के लिए अभी एक भी आवेदन नहीं मिला है। गत वर्ष से जिला में लागू इस योजना के तहत विभाग को अभी तक लाभार्थियों के आवेदन का इंतजार है। सोलर कंसीट्रेटर स्कीम के तहत केंद्र सरकार के माध्यम से 75 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बावजूद इसके इस स्कीम को अपनाने में कोई भी सरकारी विभाग अथवा निजी संस्थान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सोलर कंसीट्रेटर स्कीम के तहत मास कुकिंग के लिए विभाग अनुदान पर उपकरण दे रहा है। योजना के तहत नवीन व नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार 60 फीसदी अनुदान दे रहा है। वहीं, ग्लोबल एन्वायरनमेंट फंडिंग (जैफ) की ओर से भी इस स्कीम को अपनाने वाले को 15 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कुल्लू जिला में नबंवर माह में हुई हिम ऊर्जा की बैठक में मंडी व कुल्लू जिला के कई सरकारी विभागों व निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में सोलर कंसीट्रेटर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई थी। बैठक में विभागीय अधिकारियों व निजी संस्थानों ने योजना को अपनाने में हामी भरी थी लेकिन, अभी तक मंडी जिला में विभाग को एक भी आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
क्या है सोलर कंसीट्रेटर योजना
जिन विभागों अथवा संस्थानों में रोजाना तीन सौ से चार सौ व्यक्तियों के लिए खाना बनता है। उन विभागों में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा के माध्यम से खाना बनाने की स्कीम विभाग ने लांच की है। विभाग की इस स्कीम के तहत सरकारी विभागों, निजी शैक्षणिक संस्थानों, होटल व्यवसायियों, एनजीओ से आवेदन आने की उम्मीद थी। आवेदन आने के बाद विभाग ने प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार प्रेषित करनी थी। लेकिन, आवेदन नहीं आने की स्थिति में विभाग अभी तक एक भी प्रपोजल भी तैयार नहीं कर पाया है।
गत वर्ष के नबंवर माह में विभागीय बैठक में मंडी व कुल्लू जिला के सरकारी विभागों व निजी संस्थानों को स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी। स्कीम के तहत अभी तक कोई भी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर प्रपोजल तैयार कर विभाग निदेशालय को भेजी जाएगी।
-हितेश कपूर, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मंडी।