फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nivedita, Naresh won gold medal in Judo

जूडो में निवेदिता, नरेश ने जीता गोल्ड मेडल

Sun, 05 Dec 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Nivedita, Naresh won gold medal in Judo
मंडी में जूडो खेल में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
मंडी। जूडो संघ जिला मंडी ने रविवार को जिलास्तरीय एक दिवसीय जूडो प्रतियोगिता करवाई। इसमें लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में लड़कों और लड़कियों के मुकाबले करवाए। लड़कों के 25 किलोग्राम भारवर्ग में अंशुल ने स्वर्ण, प्रियांश सोनी ने रजत पदक जीता। 30 किलोग्राम भारवर्ग में अभिनव ने स्वर्ण, रियांश ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

किड्स वर्ग में लड़कियों के 18 किलोग्राम भार वर्ग में रिशिता ने स्वर्ण पदक जीता। 25 किलोग्राम भारवर्ग में काव्या ने स्वर्ण पदक जीता। 35 किलोग्राम में निवेदिता ने स्वर्ण और वेदिका ने रजत पदक जीता। 40 किलोग्राम भारवर्ग में निचुल ने स्वर्ण और मेहुल ने रजत पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में लड़कों में 35 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने स्वर्ण, अंकुश चौहान ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

40 किलोग्राम में नरेश ठाकुर ने स्वर्ण, प्रिंस ने रजत, 50 किलोग्राम में लक्ष्य चौहान ने स्वर्ण, अतकिश ने रजत, 55 किलोग्राम में अंशज ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। 60 किलोग्राम भारवर्ग में शौर्य ने स्वर्ण, श्रेयांश ने रजत, 65 किलोग्राम में यतिन ने स्वर्ण पदक जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में जीवन चौहान ने स्वर्ण, 60 किलोग्राम में खीम सिंह ने स्वर्ण पदक और सूर्यांश ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में लड़कियों के 50 किलोग्राम भारवर्ग में श्रेया ने स्वर्ण, 55 किलोग्राम में स्नेहा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में लड़कों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहन ने स्वर्ण, होशियार सिंह ने रजत, 81 किलोग्राम में कुलदीप शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
जूडो संघ जिला मंडी के महासचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के मुख्यातिथि के रूप में जूडो संघ मंडी के अध्यक्ष अंकुश सूद ने शिरकत की। समापन समारोह के मुख्यातिथि के रूप में एसी टू डीसी संजय स्वरूप ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।

इस अवसर पर जूडो संघ जिला मंडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज चौहान, उपाध्यक्ष देविंद्र कुमार, राकेश कुमार, भीम सिंह ठाकुर, खूब राम, कृष्ण लाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed