फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nitesh was advised to play badminton in the town hall

Mandi News: नितेश को टाउन हाल में मिली थी बैडमिंटन खेलने की सलाह

Wed, 04 Sep 2024 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 04 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Nitesh was advised to play badminton in the town hall
पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार पिता विजेंद्र सिंह के साथ। फाइल फोटो
मंडी। पैरा ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नितेश कुमार का हिमाचल प्रदेश के ‘छोटी काशी’ यानी मंडी जिले से गहरा संबंध रहा है। मंडी के टाउन हॉल में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलने से नितेश को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली थी। आईआईटी मंडी में पढ़ाई के दौरान ही नीतेश कुल 13 मेडल जीत चुके थे।
विज्ञापन

मंडी के खिलाड़ियों ने ही उन्हें बैडमिंटन में कॅरिअर बनाने की सलाह दी। नितेश ने इस मौके को बड़े दांव के रूप में लिया, जिससे उन्होंने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर शानदार सफलता हासिल की। नितेश कुमार हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने मंडी में काफी समय बिताया है।
विज्ञापन

यहां से उन्होंने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और इसी दौरान उनका बैडमिंटन कॅरिअर भी शुरू हुआ। मंडी का टाउन हॉल विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए बैडमिंटन खेलने का प्रमुख स्थान है, जहां नितेश ने भी कड़ी मेहनत की और अपनी प्रतिभा को निखारा। मंडी के कोच लोकेश और वहां के खिलाड़ियों ने नितेश को पूरा समर्थन और प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितेश ने 2017 में बीटेक के तीसरे वर्ष के दौरान आयरलैंड के डबलिन में आयोजित आयरिश पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। आईआईटी मंडी में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कुल 13 मेडल जीते। दूरभाष पर नितेश के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी के टाउन हॉल में आने वाले खिलाड़ी नितेश की प्रतिभा की प्रशंसा करते थे और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने बताया कि वे खुद भी कई बार मंडी आए और नितेश की प्रगति देखी।

आईआईटी मंडी के पूर्व निदेशक टीमोथी ए. गोंजाल्विस ने नितेश की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि आईआईटी मंडी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नितेश कुमार ने पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि नितेश को पैरालिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले आईआईटी स्नातक के रूप में स्थापित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed