{"_id":"6787bdcdcda1447f50041cb5","slug":"night-time-from-shimla-and-dharamshala-to-thandi-mandi-and-sundanagar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-145427-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिमला और धर्मशाला से ठंडी मंडी और सुंदनगर की रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिमला और धर्मशाला से ठंडी मंडी और सुंदनगर की रातें
Wed, 15 Jan 2025 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अगर आप इस सप्ताह परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो संभलकर जाएं। मौसम विभाग ने वीरवार से मौसम में फिर से करवट बदलने का अलर्ट जारी किया है। 21 जनवरी तक मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका जताई है। पिछले तीन दिन से मौसम शुष्क रहने पर दिन का अधिकतम पारा 21 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे दिन में धूप के समय गर्मी भी लग रही है।
रात के समय मंडी और सुंदनगर का न्यूनतम तापमान शिमला और धर्मशाला से दो से तीन डिग्री तक कम है। मंगलवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 4.2, धर्मशाला का 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि सुंदरनगर में दो और मंडी में 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यानी शिमला और धर्मशाला की अपेक्षा मंडी और सुंदरनगर की रातें ज्यादा ठंडी हैं।
बॉक्स
संतोषजनक स्थिति में पहुंचा एक्यूआई
मंडी, सुंदनगर और बल्ह समेत कई जगह जिला में सुबह के समय कोहरा पड़ने से वायू गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 तक पहुंच गया है। 50 से ऊपर एक्यूआई को संतोषजनक स्थिति में माना जाता है। उधर, सुबह के समय कोहरा छाने से वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।