{"_id":"68126dee5d5c6eac60008fce","slug":"nhs-tarring-fails-as-per-standards-will-have-to-be-done-again-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154710-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएच की टारिंग मानकों पर फेल, दोबारा करनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएच की टारिंग मानकों पर फेल, दोबारा करनी होगी
Thu, 01 May 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 01 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। मंडी-कोटली-धर्मपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग-003 (एनएच-003) के निर्माण कार्य में ठेकेदार कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की ओर से की जा रही टारिंग गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी है।
सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत कार्य का निरीक्षण कर रही टीम ने दोबारा टारिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को प्रोजेक्ट निदेशक रोमी धनखड़ की अगुवाई में निरीक्षण टीम ने एनएच-003 के मंडी से कोटली के बीच चल रहे कार्य का जायजा लिया।
जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण में चेनेज, ऑफसेट, थिकनेस, वेट इन एयर, वेट इन वॉटर, एसएसडी वेट, वॉल्यूम ऑफ वॉटर डिस्प्लेस्ड, डेंसिटी ऑफ कोर और कॉम्पैक्शन परसेंटेज जैसे प्रमुख तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया है। इन सभी मापदंडों पर परिणाम असंतोषजनक पाए गए और पूरी प्रक्रिया को ‘फेल’ करार दिया गया।
विज्ञापन
निरीक्षण टीम ने न केवल अब तक किए गए कार्य को दोबारा करने के निर्देश दिए हैं, बल्कि आगे किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए तय मानकों के कड़ाई से अनुपालन की हिदायत भी दी है।
केंद्र सरकार ने ठेकेदार कंपनी के कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए मैसर्स एलएन मालवीय प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अधिकृत किया हुआ है। कंपनी के असिस्टेंट हाईवे इंजीनियर मनीष ने बताया कि गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को पहले ही गुणवत्ता मानकों के अनुसार कार्य करने की चेतावनी दी गई थी। निरीक्षण टीम से पहले भी कंपनी द्वारा कार्य में खामियों की रिपोर्ट दी गई थी, जिसे अब आधिकारिक पुष्टि मिल चुकी है।
उधर, गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के महाप्रबंधक संदीप तिवारी ने कहा कि अभी तक निरीक्षण टीम की रिपोर्ट आधिकारिक रूप से उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य को मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अंजाम दिया जाएगा।