फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NHAI forgot to put information board on National Highway, challan being issued for going in wrong direction

Mandi News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूचना बोर्ड लगाना भूला एनएचएआई, गलत दिशा में जाने पर कट रहा चालान

Fri, 11 Oct 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
NHAI forgot to put information board on National Highway, challan being issued for going in wrong direction
शहर के पठानकोट चौक पर धर्मशाला, कांगड़ा, पठानकोट और पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली की दिशा को लेकर नहीं मिल रही जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी) । मंडी-पठानकोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत जोगिंद्रनगर में सूचना बोर्ड न लगने से हर रोज वाहन चालक अव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं। यातायात नियमों की उल्लंघना भी एनएचएआई की उदासीनता से हो रही है। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। सूचना बोर्ड लगाने को लेकर एनएचएआई गंभीर नहीं है।
रेड लाइन के सिग्नल के नजदीक भी कोई चेतावनी बोर्ड न होने से रोज नियम टूट रहे हैं। पुलिस नियम तोड़ने वालों से भारी जुर्माना वसूल कर रही है। शहर के पठानकोट चौक की बात करें तो यहां से धर्मशाला, कांगड़ा, पठानकोट और पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली की दूरी और दिशा को लेकर भी कोई जानकारी देने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को राहगीरों से पूछ कर जाना पड़ रहा है। घट्टा से घटासनी तक तीखे और संकीर्ण मोड़ों की जानकारी भी दूर-दूर तक न मिलने से सड़क हादसों की आशंका लगातार बढ़ रही है। हैरत की बात है कि करोड़ों रुपये का बजट उपरोक्त सुविधाओं के लिए उपलब्ध होने के बाद भी यह कार्य ठंडे बस्ते में पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को तो परेशानी झेलनी पड़ रही है यात्री भी अव्यवस्था का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन



मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क पर चिन्हित स्थानों में सूचना और चेतावनी बोर्ड लगाने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। लगभग 17 करोड़ रुपये की धनराशि चौंतड़ा से नारला तक सड़क के सुधार में खर्च करने के बाद अब डायवर्सन बोर्ड लगाने का कार्य भी शुरू होगा। ब्लैक स्पॉटों पर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं और जल भराव की समस्या के समाधान को लेकर भी कार्य धरातल में उतारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साहिल जोशी, साइट इंजीनियर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed