{"_id":"6713c048a159da2d5b069c34","slug":"new-ultrasound-machine-will-soon-be-installed-in-jwalamukhi-hospital-mandi-news-c-95-1-kng1002-151501-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ज्वालामुखी अस्पताल में जल्द लगेगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ज्वालामुखी अस्पताल में जल्द लगेगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन
Sun, 20 Oct 2024 07:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 20 Oct 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विभाग को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी अस्पताल में जल्द ही नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगा दी जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। यह बात स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने ज्वालामुखी मंदिर में माता रानी के दर्शन करने के बाद उपस्थित लोगों से कही।
ज्वालाजी पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री से स्थानीय जनता ने ज्वालामुखी अस्पताल में डेढ़ साल से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन की समस्या को दूर करने की मांग की। इस पर मंत्री ने उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ज्वालामुखी अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से प्रदेश में बेरोजगारी मिटेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में कई हितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ जल्द आने वाले समय में दिखेगा। धार्मिक पर्यटन स्थलों और अन्य पर्यटक स्थलों के नजदीक भी स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर सुदृढ़ करने जा रहे हैं। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि आज युवा नशे के दलदल में फंस रहा है। युवाओं को भी नशे से दलदल से बाहर निकालना जरूरी है। इसके लिए बेरोजगारी को खत्म करना जरूरी होगा। एक पर्यटन का ही क्षेत्र है, जिससे बेरोजगारी खत्म होगी। वहीं, ज्वालाजी मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता की चुनरी और फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। इस मौके पर मंदिर अधिकारी तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष दिव्यांशु भूषण, मंदिर न्यास सदस्य कपिल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, डॉ. अमृतांश, बीएमओ डॉ. संजय बजाज आदि उपस्थित रहे।