{"_id":"68e3a39d115f18ba0505b74b","slug":"new-education-policy-will-become-the-basis-of-developed-india-kothari-mandi-news-c-90-1-mnd1001-172194-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत का आधार बनेगी नई शिक्षा नीति : कोठारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत का आधार बनेगी नई शिक्षा नीति : कोठारी
विज्ञापन
एसपीयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में सोमवार को विकसित भारत का आधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में शिक्षाविदों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव प्रख्यात शिक्षाविद एवं चिंतक अतुल कोठारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 केवल एक नीति नहीं है, बल्कि यह भारतीय शिक्षा में पुनर्जागरण है। यह नीति हमारे प्राचीन ज्ञान-विज्ञान की परंपराओं और आधुनिक शिक्षा की आवश्यकताओं के बीच एक सेतु का कार्य करती है। यह नीति ही विकसित भारत 2047 का आधार बनेगी और भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 केवल संरचनात्मक सुधार नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में मूल्य, समालोचनात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रयास है। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से विचार-विमर्श किया। संवाद