फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nerchowk Medical College will get the gift of robotic surgery, CM will inaugurate it today.

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज को मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सौगात, आज सीएम करेंगे शुभारंभ

Fri, 06 Mar 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nerchowk Medical College will get the gift of robotic surgery, CM will inaugurate it today.
28.50 करोड़ से जर्मन तकनीक पर आधारित मशीन स्थापित, सभी तरह की सर्जरी की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। करीब 28.50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन प्रदेश में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस मशीन के स्थापित होने के बाद हिमाचल के मध्य जोन मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में स्थापित यह रोबोटिक सर्जरी मशीन जर्मनी की कंपनी डेविन्सी की ओर से निर्मित है। इसे बंगलूरू, कर्नाटक की इनेटिव सर्जिकल प्राइवेट लिमिटेड ने मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया है। इस मशीन के माध्यम से अब अस्पताल में जटिल सर्जरी अधिक सटीकता और कम जोखिम के साथ की जा सकेंगी। रोबोटिक सर्जरी तकनीक के जरिए विशेष रूप से गायनी, यूरोलॉजी, ईएनटी तथा कैंसर से संबंधित सर्जरी करना पहले की तुलना में अधिक आसान और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

इस तकनीक से ऑपरेशन के दौरान सटीकता बढ़ेगी और मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव तथा जल्दी रिकवरी का लाभ मिलेगा। प्रदेश में इससे पहले रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शिमला और टांडा में उपलब्ध है। अब लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में भी यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को उन्नत चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा और जटिल ऑपरेशन के लिए अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू रोबोटिक सर्जरी का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बॉक्स
हेलिकाप्टर से सुंदरनगर पहुंचेंगे सीएम
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 मार्च को मंडी जिला के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः शिमला से प्रस्थान कर हेलिकाप्टर के माध्यम से सुंदरनगर पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नाचन विधानसभा के दयारगी में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद सुंदरनगर से हेलिकाप्टर के माध्यम से शिमला लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed