फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ncc cadet twinkle first in speech

Mandi News: भाषण प्रतिस्पर्धा में एनसीसी कैडेट ट्विंकल ने प्रथम

Wed, 30 Nov 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
ncc cadet twinkle first in speech
मंडी वल्लभ कालेज में एनसीसी स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते कैंडेट संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। एनसीसी ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में राइजिंग डे पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वाईपी शर्मा ने की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैडेट कोर स्थापना दिवस पर भाषण प्रतिस्पर्धा हुई। इसमें कैडेट ट्विंकल ने प्रथम स्थान अर्जित किया। अंजली ने द्वितीय और भूमिका ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कविता पाठ में कैडेट धृति ने प्रथम स्थान, हीरा ने द्वितीय और लीडिंग फ्लाइंग कैडेट आंचल ने तृतीय स्थान अर्जित किया। प्रश्नोत्तरी में थमेश्वरी, शिवांगी की टीम प्रथम, आंचल और मोहित वर्मा की टीम द्वितीय जबकि जोगिंद्रपाल और लविश की टीम तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग में शिवानी प्रथम, महक द्वितीय स्थान पर रही। चित्र लेखन में डिंपल कुमारी प्रथम ओर प्रीति ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
इस अवसर पर एनसीसी वायु सेना विंग और एनसीसी आर्मी विंग की यूनिटों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के विद्यार्थी नीरज सोलंकी और पंकज कुमार ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित एनसीसी राइजिंग डे के कार्यक्रमों में एनसीसी आर्मी विंग के कंपनी कमांडर मेजर चेतन सिंह राणा, एनसीसी वायु सेना विंग मंडी के फ्लाइट कमांडर, फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल, क्रांति सिंह, सीटीओ प्रियंका ठाकुर, कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार, कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर ज्योति समेत एनसीसी एयर विंग और एनसीसी आर्मी विंग के तीन सौ से अधिक कैडेटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed