फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Navratri starts today: Special arrangements in temples, Maa Simasa will give the fruit of having a child

नवरात्र आज से : मंदिरों में विशेष प्रबंध, मां सिमसा देंगी संतान प्राप्ति का फल

Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Navratri starts today: Special arrangements in temples, Maa Simasa will give the fruit of having a child
मंडी। जिले के मंदिर 30 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों को लेकर सज गए हैं। रविवार को अवकाश होने के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मनोकामना पूरी होने पर लोग अपने-अपने कुल देवी-देवताओं को जातर भी देंगे। नवरात्रि पूजा के लिए लोगों और मंदिर समितियों ने विशेष प्रबंध किए हैं। जिले के प्रसिद्ध माता सिमसा मंदिर में भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां महिलाएं संतान प्राप्ति का फल पाने के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से घरों और मंदिरों में राम कथा और भागवत कथाओं का आयोजन किया जाएगा। भजन मंडलियों की ओर से भजन-कीर्तन और भगवती जागरण, भंडारों का भी आयोजन रहेगा।
विज्ञापन

मंडी शहर में माता सिद्धकाली, श्यामाकाली टारना, भीमाकाली भ्यूली, स्कूल बाजार में काली चामुंडा, पुरानी मंडी में महाकाली एवं शीतला, बल्ह के राजगढ़ में माता कोयला, सेहली एवं कैहनवाल में माता बगलामुखी, रिवालसर में नैना माता, नबाही माता सरकाघाट, सिमसा माता और चतुुर्भुजा माता लडभड़ोल सहित अन्य मंदिरों में नवरात्रों के दौरान विशेष आयोजन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अष्टमी के दिन 2100 दीये जलाकर होगी महाआरती
मंडी शहर के सनातन धर्म मंडी मंदिर में रामनवमी महोत्सव के दौरान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन दोपहर बाद 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रामकथा में भगवान राम की लीलाओं का गुणगान किया जाएगा। सेरी बाजार स्थित माता सिद्धकाली मंदिर के पुजारी जगदीश ने बताया कि नवरात्र में प्रतिदिन की आरती के बाद दोपहर को दुर्गा पाठ किए जाएंगे। अष्टमी के दिन 2100 दीये जलाकर महाआरती होगी। प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से मंदिर खुलेगा और संध्या आरती का समय सायं 7 बजे रहेगा। नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ नवरात्रों का समापन किया जाएगा।

...
रंग बिरंगे फूलों से सजे दरबार

जोगिंद्रनगर (मंडी)। चैत्र नवरात्र के लिए जोगिंद्रनगर में माता के मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। रविवार सुबह चार बजे से ऐतिहासिक माता चतुर्भुजा और किला कर्णपुर, माता बंडेरी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। माता चतुर्भुजा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। जोगिंद्रनगर शहर के किला कर्णपुर, माता बंडेरी मंदिर समिति के प्रेस सचिव विश्न दास बहल ने बताया कि सुबह और सायं माता की विशेष आरती की जाएगी। शानन के छपरोट स्थित माता आशापुरी और सनातन धर्मसभा मंदिर, अन्नपूर्णा आश्रम लदरूहीं में भी नवरात्रों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इधर, लडभड़ोल स्थित माता सिमसा मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं डेरा जमाएंगी। सिमसा मंदिर समिति के आयोजक विनोद और ओपी शर्मा ने कहा कि नवरात्र में देशभर से महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर मंदिर पहुंचती हैं। उनकी मन्नतें पूरी होने के बाद विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी मंदिर के प्रांगण में होते हैं। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed