फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Natraj won the match with Vijay's half-century

Mandi News: विजय के अर्धशतक से नटराज ने जीता मैच

Sun, 09 Feb 2025 06:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Natraj won the match with Vijay's half-century
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही ​शिवरात्रि क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इस दौरान नटराज, सुजुकी और क्षत्रिय इलेवन की टीम ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला मैच नटराज इलेवन और यंगस्टार के बीच हुआ। यंगस्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से प्रिंस ने तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 38 और अंशुल ने 18 रनों की पारी खेली। नटराज की तरफ से अमन, जितेंद्र और अजय ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज टीम के विजय ने छह चौकों की मदद से नाबाद 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके साथ विक्की ने 14 और लक्की ने 16 रनों की पारी खेलकर यंगस्टार को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच सुजुकी इलेवन और धरवान कोटली के बीच हुआ। धरवान ने पहले खेलते हुए 105 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से विक्की ने 40 और घनश्याम ने 34 रनों की पारी खेली। सुजुकी की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला उपायुक्त इलेवन और क्षत्रिय इलेवन के बीच हुआ। क्षत्रिय इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। अक्षित ने चार चौकों और चार छक्कों की बदौलत 56 और गंगा सिंह ने 40 रनों की पारी खेली। जवाब में उपायुक्त इलेवन की टीम 57 रन बनाकर ढेर हो गई। क्षत्रिय इलेवन ने 84 रनों से मैज जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के समन्वयक डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले नौ फरवरी से खेले जाएंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed