फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Narchoke nagarparishad

नगर परिषद नेरचौक को एक करोड़ की ग्रांट

Tue, 24 Nov 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/नैरचौक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/नैरचौक Updated Tue, 24 Nov 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
Narchoke nagarparishad

विभिन्न संगठनों के जारी विरोध के बीच नगर परिषद नेरचौक मंगलवार से कार्यान्वित हो गई है। उर्वशी वालिया को नप की कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नगर परिषद को एक करोड़ रुपये की ग्रांट भी जारी कर दी गई है। नप नेरचौक को कार्यान्वित करने के संबंध में शहरी विकास विभाग के मुख्य सचिव मुनीषा नंदा ने पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अस्थायी तौर पर नगर परिषद नेरचौक का कार्यालय पंचायत घर में चल सकता है। नगर परिषद नेरचौक की घोषणा इसी वर्ष की गई थी और इसी वर्ष नप कार्यान्वित कर दी गई है। नप में पहली बार चुनाव भी होने जा रहे हैं। इसके लिए आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


नप को जारी एक करोड़ की ग्रांट से क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। इसके तहत नगर पालिका कार्यालय, लाइट व्यवस्था और रास्तों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। ग्रांट से नप क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। नप के कार्यान्वित होने के बाद अब वार्डों की जीआईएस मैपिंग की जाएगी। जिन्हें गूगल में दर्शाया जाएगा। जिससे वार्डों की बाउंडरी क्लीयर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेरचौक नप की वेबसाइट और ई-मेल आईडी समेत अन्य चीजें भी तैयार किए जाएंगे। नगर परिषद नेरचौक में प्रवीण शर्मा को कनिष्ठ अभियंता और राम सिंह को लिपिक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वर्तमान में उर्वशी वालिया नप सुंदरनगर में बतौर ईओ कार्यरत हैं। उनके पास नप मंडी का भी अतिरिक्त कार्यभार है।


नेरचौक नप में 11 वार्ड नेर एक, नेर दो, ढांगू, रत्ती, डडौर, भंगरोटू, मझयाटल, नागचला, कसारला, कंसा चौक और सयोहल शामिल हैं। इस संबंध में ईओ उर्वशी वालिया ने बताया कि अतिरिक्त कार्यभार के संबंध में पत्र मिला है। ग्रांट से हर तरह के विकास कार्य करवाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं, शहरी विकास विभाग की मुख्य सचिव मुनीषा नंदा ने नेरचौक नप के कार्यान्वित होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed