फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Narayan elected President and Chudamani elected unopposed as Vice-President.

Mandi News: नारायण अध्यक्ष और चूड़ामणी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने

Tue, 23 Jun 2026 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
Narayan elected President and Chudamani elected unopposed as Vice-President.
पंचायत समिति सदर पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंचायत समिति सदर मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक बढ़त कायम रखी है। सोमवार को विकास खंड कार्यालय सदर भ्यूली में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में नारायण सिंह अध्यक्ष और चूड़ामणी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों पदों पर अन्य किसी उम्मीदवार के नामांकन नहीं आने से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल रहा।
निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी सदर मंडी रूपिंदर कौर ने की। पंचायत समिति के सभी 26 नवनिर्वाचित सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड टिल्ली कैहनवाल से पंचायत समिति सदस्य नारायण सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड देवरी से पंचायत समिति सदस्य चूड़ामणी ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय तक दोनों पदों के लिए कोई अन्य नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ, जिसके बाद दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीएम रूपिंदर कौर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों ने इसे पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का संकेत बताया। वहीं, कांग्रेस समर्थित खेमे की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण सिंह और उपाध्यक्ष चूड़ामणी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। जीत के बाद सदर विधायक अनिल शर्मा और द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर के साथ मिलकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed