फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nandini of Gagal School first in essay writing

Mandi News: निबंध लेखन में गागल स्कूल की नंदिनी प्रथम

Mon, 03 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Nandini of Gagal School first in essay writing
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से संस्कृति सदन कांगणीधार में जिला स्तरीय निबंध लेखन, भाषण, पहेली, लोकोक्तियां-मुहावरे विषयों में प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल की छात्रा नंदिनी यादव ने प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन

पहाड़ी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर की यामिनी शर्मा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ की गुंजन सेन द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल की हर्षा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पहेली लेखन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार मंडी की एंजल पटियाल प्रथम, तल्याहड़ स्कूल के अनुज द्वितीय और पीएमश्री कन्या पाठशाला की काव्या शर्मा तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन में गागल स्कूल की नंदिनी यादव प्रथम, रावमापा मौवीसेरी की पूनम ठाकुर द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय सिहली के अंशिक तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकोक्तियां-मुहावरे लेखन प्रतियोगिता में पीएमश्री कन्या पाठशाला मंडी की आंचल शर्मा प्रथम, जरल स्कूल के दुष्यंत द्वितीय और स्वामी विवेकानंद स्कूल रामनगर की मेघा तृतीय स्थान पर रही। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में जगदीश कपूर, हरिप्रिया शर्मा, मुरारी शर्मा, कृष्णचंद्र महादेविया और कृष्णा ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed