{"_id":"671f741a089dee494000277b","slug":"names-can-be-registered-in-voter-list-till-28th-november-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138964-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मतदाता सूची में 28 नवंबर तक दर्ज करवा सकेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मतदाता सूची में 28 नवंबर तक दर्ज करवा सकेंगे नाम
Tue, 29 Oct 2024 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 29 Oct 2024 08:50 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में एक जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू किया जा रहा है।
इस प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप 29 अक्तूबर को प्रकाशित किया जाएगा, जो कि सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में 28 नवंबर तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस दौरान जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या 1 जनवरी, 2025 को 18 साल की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वह सभी अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान के तहत 9-10 नवंबर और 23-24 नवंबर को मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर तक कर लिया जाएगा, और 6 जनवरी 2025 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।