फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mutual transaction became the reason for murder, two accused arrested

Mandi News: आपसी लेन-देन बना हत्या का कारण, दो आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mutual transaction became the reason for murder, two accused arrested
मंडी। नलसर के युवक की हत्या के आरोप में बल्ह पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण आपसी लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान पंकज मनकोटिया (32) और साैरभ सैनी (23) निवासी भियुरा, डाकघर कुम्मी, तहसील बल्ह, मंडी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक की आपस में जान पहचान थी। दो दिन से लापता चल रहे 27 वर्षीय विजय पुत्र हरि सिंह निवासी गांव नलसर डाकघर राजगढ़ तहसील बल्ह, मंडी का शव बल्ह विधानसभा क्षेत्र की कैहड़ पंचायत में वीरवार शाम को बीबीएमबी टनल खयुरी के समीप एक पुराने कमरे में संदिग्ध हालात में मिला था। अर्धनग्न शव पर चोटों के निशान थे और शव के आसपास खून ही खून था। मृतक के भाई रोहित ने भी हत्या के आरोप लगाए थे। 12 दिसंबर शाम को शव बरामद होने के बाद से ही पुलिस मामले में पूछताछ के साथ तकनीकी जांच पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस थाना बल्ह की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने विजय के घर से लापता होने वाले दिन ही इस वारदात को अंजाम दे दिया था। इसे पुख्ता करने के लिए पुलिस तथ्य जुटा रही है। इस घटना में पुलिस आरोपियों से सीन रिक्रिएट करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव बरामदगी के बाद एसपी साक्षी वर्मा, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए थे। इनके आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed