फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mustard and refined oil not available in depots for four months

Mandi News: डिपुओं में चार महीने से नहीं मिला सरसों, रिफाइंड तेल

Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mustard and refined oil not available in depots for four months
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के राशन डिपुओं में चार महीने से उपभोक्ताओं को रिफाइंड और सरसों तेल नहीं मिल रहा है। खाद्य तेल न मिलने से उपभोक्ताओं को बार-बार राशन के डिपुओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जनवरी आधा बीत गया लेकिन डिपुओं में तेल नहीं मिला। उपभोक्ताओं को मजबूरन महंगे दामों पर दुकानों से रिफाइंड और सरसों तेल खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में मंडी जिले में 3,25,892 राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन मुहैया करवाया जा रहा है। इससे लगभग 11,11,998 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के 19 गोदाम हैं। इसके तहत जिले में 843 उचित मूल्य की दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों की आपूर्ति की जाती है। विडंबना यह है कि चार माह से राशन डिपुओं में सरसों तेल और रिफाइंड की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

टिहरा क्षेत्र के राजमल, मोहन सिंह, करतार सिंह, रामचंद, विजय कुमार, मदन कुमार आदि ने बताया कि चार महीने से राशन डिपुओं में रिफाइंड और सरसों तेल नहीं मिल रहा है। रोजाना डिपुओं के कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विभाग और सरकार से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के जिला नियंत्रक विजय सिंह ने बताया कि इस बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed