फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal council removed garbage heap from athletic center

Mandi News: नगर परिषद ने एथलेटिक सेंटर से हटाए कूड़े के ढेर

Wed, 17 Apr 2024 05:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Municipal council removed garbage heap from athletic center
अभी भी मैदान को कांच और पत्थरों से मुक्त करने में लगेंगे कई दिन
विज्ञापन

मेले के दौरान खराब हुआ मैदान, समतल बनाने में लेना पड़ेगा खिलाड़ियों का सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में राज्य स्तरीय देवता मेले के समापन के बाद नगर परिषद ने कचरे के ढेरों को हटाना शुरू कर दिया है। खेल मैदान को कांच और पत्थरों के ढेरों से मुक्त करवाने में अभी कई दिन लगेंगे। मेला स्थल में कचरे के बड़े ढेरों को हटाने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों की कम संख्या के चलते मैदान को संवारना भी चुनौती बन गया है।
प्लाट आवंटन के दौरान कारोबारियों ने खिलाड़ियों के ट्रैक को भी तहस नहस कर दिया है। इसकी यथास्थिति बहाली के लिए खिलाड़ियों का भी सहयोग लेना पड़ेगा। बुधवार को मिनी सचिवालय परिसर के इर्द-गिर्द फैली गंदगी को हटाते हुए नगर परिषद की महिला कर्मचारियों ने मेला स्थल से टनों के हिसाब से कचरे को हटाया। बावजूद इसके भी अभी गंदगी मेला स्थल में फैली हुई है। कचरे के ढेर हटने के बाद ही खेल मैदान समतल हो पाएगा।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, पर्यवेक्षक रविकांत शर्मा ने बताया कि मेला स्थल में कांच के टुकड़े, पत्थर यहां तक कि शराब की खाली बोतलें भी सफाई के दौरान मिल रही हैं। मेले में दुकानें सजाने के लिए खेल मैदान को भी पूरी तरह से उखाड़ दिया है। पानी की निकासी के लिए नालियों की खुदाई इस कदर की है कि खिलाड़ियों का दौड़ लगाने वाला ट्रैक भी बुरी तरह से तबाह हो गया है। बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी आगामी कुछ दिनों में एथलेटिक सेंटर को साफ सुथरा बना देंगे। इसके बाद खेल मैदान को समतल करने के कार्य शुरू होंगे, जिसमें खिलाड़ियों का भी सहयोग लिया जाएगा। वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि मेला मैदान में कचरे के बड़े ढेरों को काफी हद तक हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के दौरान एथलेटिक सेंटर में करीब दो सौ से अधिक दुकानों के सजने के बाद यहां पर करीब 12 दिन तक कारोबार कर लाखों की आमदनी जुटाकर मेला कारोबारियों ने मैदान को कचरे के ढेर में तबदील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed