फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation Mandi budget: No tax, new pay scale to employees

नगर निगम मंडी का बजट : कोई टैक्स नहीं, कर्मचारियों को नया वेतनमान

Thu, 31 Mar 2022 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Mandi budget: No tax, new pay scale to employees
मंडी नगर निगम की बैठक में भाग लेते पार्षद संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। चुनावी साल में नगर निगम मंडी ने 2022-23 के लिए घाटे का बजट पेश कर जनता पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं थोपा है। कर्मचारियों को भी नए वेतनमान का तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन

आगामी वित्त वर्ष में जहां सकल राजस्व आय करीब दस करोड़ रुपये प्रस्तावित है। वहीं खर्च 17 करोड़ बताते हुए सात करोड़ के घाटे का अनुमान लगाया गया है। हालंकि पूंजीगत आय (ग्रांटों से होनी वाली आय) 77 करोड़ है। इससे नगर निगम की झोली भरेगी।
विज्ञापन

इस पर व्यय 68 करोड़ प्रस्तावित है। बुधवार को टाउन हाल में नगर निगम मंडी की मेयर दीपाली जस्वाल ने बैठक के दौरान बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि सीमित आय और भौगोलिक दशाओं के परिक्षेत्र के बावजूद विकास की गंगा हर वार्ड, हर घर तक पहुंचाई जाएगी। आगामी वित्त वर्ष के लिए कुल सकल और राजस्व आय जहां 87 करोड़ प्रस्तावित है। वहीं 86 करोड़ के व्यय की प्रस्तावना की गई है। उप-महापौर वीरेंद्र शर्मा, निगम आयुक्त राजीव कुमार और अन्य पार्षद भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मर्ज क्षेत्रों में 35 करोड़ से होगा विकास
नगर निगम में नए सम्मिलित क्षेत्रों में करीब 35 करोड़ से विकास होगा। मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर निगम ने 35 करोड़ 50 लाख का प्राक्कलन निदेशालय भेजा है। नए ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने के लिए विशेष अनुदान के रूप में यह राशि मांगी गई है। सरकार के आदेशानुसार इन क्षेत्रों से 3 साल तक कोई भी कर नहीं ले सकते पर साथ ही साथ नगर निगम इन क्षेत्रों का विकास करवाने के लिए भी बाध्य है। दसके लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है।
28 करोड़ से पेयजल और 10 करोड़ से पार्क
पेयजल सुविधाओं से वंचित नए मर्ज क्षेत्रों को भरपूर पानी उपलब्ध करवाने के लिए 28 करोड़ और पार्कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ की मांग सरकार से की गई। इससे नगर निगम में शामिल हजारों की आबादी को मूलभूत सुविधा मुहैया हो सके।
नगर निगम का नया कार्यालय भवन तैयार
बैठक में जानकारी दी गई कि नगर निगम का कार्यालय भवन लगभग तैयार हो गया है। इसका जल्द इसका शुभारंभ होगा। जिससे आम जनमानस को भी सुविधा होगी। इसके अलावा बाईपास पर वेंडर मार्केट निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इसका शिलान्यास भी सीएम जयराम जल्द करेंगे।
वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्राथमिकताएं
- अलग-अलग जगह पार्किंग, रास्तों, सड़कों, वाणिज्य भवनों का निर्माण
- वार्डों के सौंदर्यकरण और लोगों को मूलभूत सुविधाएं के लिए विशेष प्रयास
- निगम क्षेत्र में विशेष स्थानों को चिह्नित वाले साइन बोर्ड से मिलेगी पहचान
यह अहम निर्णय
कुत्तों के साथ मवेशियों का भी पंजीकरण
नगर परिषद में पालतू कुत्तों के पंजीकरण की तर्ज पर शहर में ढुलाई करने वाले जानवरों का पंजीकरण भी होगा। बता दें कि शहर में खच्चर आदि पशु घूमते रहते हैं। इनके पंजीकरण से सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पशु बेसहारा न घूमे। पशुओं को पूर्ण विवरण मौजूद रहेगा। इसमें पशुओं से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी और टीकाकरण भी होगा।
अब नए मर्ज में लगेंगे विज्ञापन और होर्डिंग्स
विज्ञापन और होर्डिग्स का दायरा नगर निगम बढ़ाने वाली है। नए मर्ज एरिया के साथ सटे ग्रामीण क्षेत्रों के करीब भी होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इससे नगर निगम को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकेगी। वहीं कारोबारी भी कारोबार का प्रचार-प्रसार इस माध्यम से कर सकेंगे।
घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण: यूजर चार्ज की वसूूली होगी सुनिश्चित
डोर-टू-डोर गारबेज में यूजर चार्ज की वसूली सुनिश्चित की जाएगी। इस समय में कूड़े से प्राप्त होने वाले यूजर चार्जिज के एकत्रिकरण में जो कमियां हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति जो भी नगर निगम को सफाई मित्र को कूड़ा देता है, उससे यूजर चार्जिज लेना सुनिश्चित किया जाए। वहीं टेलिफोन/मोबाइल टावर चार्जिज का जो भी पैसा लेना रहता है, वह भी संबंधित लोगों से लिया जाएगा।

गृहकर की वसूली होगी सख्त
कोरोना काल में जो भी गृह कर एकत्रित करना रह गया है, उसे तुरंत प्रभाव से सख्ती से इकट्ठा किया जाएगा। वसूली के लिए कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। व्यवस्था इस प्रकार से बनाई जाएगी कि इसमें आम जनता पर भी कर का अत्यधिक बोझ न पड़े। वहीं दुकानों की जो भी किराया बकाया है, उसे लेने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed