फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation Mandi: All nominations are correct, six duplicate sets are cancelled

नगर निगम मंडी : सभी नामांकन सही, छह दोहरे सेट निरस्त

Tue, 05 May 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Mandi: All nominations are correct, six duplicate sets are cancelled
मंडी। नगर निगम मंडी के सभी 15 वार्डों के पार्षद चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। 29, 30 अप्रैल और दो मई को कुल 59 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से छह प्रत्याशियों ने दो-दो सेट भरे थे। नियमों के अनुसार इनका एक-एक सेट निरस्त कर दिया गया, जिससे अब कुल 53 वैध नामांकन पत्र शेष रह गए हैं।
विज्ञापन


सदर मंडी के वार्ड नंबर 1 से 13 तक के नामांकन पत्रों की जांच डीआरडीए हॉल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रूपिंद्र कौर की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान ऑब्जर्वर विजय कुमार भी उपस्थित रहे। रूपिंद्र कौर ने बताया कि वार्ड 1 से 13 तक के लिए 46 प्रत्याशियों ने कुल 52 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से छह प्रत्याशियों के अतिरिक्त सेट निरस्त किए गए, जबकि सभी 46 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। उन्होंने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहता है तो वह छह मई को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकता है। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 बैहना और 15 दौंहदी के नामांकन पत्रों की जांच एसडीएम बल्ह कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में की गई। इन दोनों वार्डों से कुल सात नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे और सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed