{"_id":"65ca1f912877bf04180d8a82","slug":"municipal-corporation-gate-again-surrounded-by-controversies-work-stopped-mandi-news-c-90-1-mrt1064-119276-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवा ही नहीं युवतियां भी कर रहीं चिट्टा की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवा ही नहीं युवतियां भी कर रहीं चिट्टा की तस्करी
विज्ञापन
छोटी काशी मंडी चिट्टा मुक्ति अभियान के पदाधिकारियों का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में युवा ही नहीं, बल्कि युवतियां भी चिट्टा की तस्करी में लिप्त हैं। यह दावा छोटी काशी मंडी चिट्टा मुक्ति अभियान के पदाधिकारियों ने किया है। उनका कहना है कि जिले में मंडी सदर, नेरचौक, सुंदरनगर, सिराज और नाचन के कुछ क्षेत्रों में कई युवा चिट्टा की गिरफ्त में हैं। छोटी काशी मंडी चिट्टा मुक्ति अभियान के संयोजक अंकुश मोहन ने बताया कि वे दो साल से चिट्टे में लिप्त युवाओं को मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रहे हैं। कई तस्करों की सूचना देकर उन्हें पुलिस से पकड़वाया भी है, लेकिन प्रदेश में नशा निवारण कमेटी न बनने से अभियान को मंजिल तक पहुंचाना नामुमकिन है। सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में छोटी काशी मंडी चिट्टा मुक्ति अभियान के पदाधिकारियों ने फरियाद रखी कि जल्द जिले में नशा निवारण कमेटी का गठन करवाया जाए। कमेटी में प्रशासन और वरिष्ठ लोगों को शामिल कर इस मुहिम को और तेज किया जा सके।