{"_id":"65ca0f657010d46b4e0b5bba","slug":"municipal-corporation-gate-again-surrounded-by-controversies-work-stopped-mandi-news-c-90-1-mrt1064-119267-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फिर विवादों में घिरा नगर निगम का गेट, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फिर विवादों में घिरा नगर निगम का गेट, काम रुकवाया
विज्ञापन
मंडी। गांधी भवन मंडी के साथ निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का मुख्य प्रवेशद्वार फिर से विवादों में है। पार्षदों और कुछ लोगों की आपत्तियों के बाद नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार को काम रुकवाने के फरमान जारी कर दिए हैं। अब लोगों की आपत्तियों को सुनने के बाद ही गेट का काम फिर से शुरू होगा। मुख्यद्वार का रविवार को कांग्रेस से मनोनीत पार्षदों नितिन भाटिया और यशकांत कश्यप ने मौके का दौरा कर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। हालांकि इसके बाद भी काम जारी था।सोमवार को कांग्रेस के ही पार्षद राजेंद्र मोहन ने भी उक्त गेट का दौरा किया और व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने गेट के साथ सब्जी की दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के पुनर्वास की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि अगर यहां से दुकानदारों को हटाया जाता है तो कई बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं, गेट के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने का काम जारी रहा। बता दें कि जब गेट का निर्माण कार्य शुरू होने वाला था, तब भी कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया था और कहा था कि यह पैसे की बर्बादी है। उधर, गेट का काम करवा रहे ठेकेदार रवि सिंह जम्वाल ने बताया कि नगर निगम ने गड्ढे भरने के बाद काम रोकने को कहा है।
बॉक्स
साढ़े छह मीटर ऊंचा बनेगा गेट, 24 घंटे रहेगी आवाजाही
निगम कार्यालय के लिए गांधी भवन के पास साढ़े छह मीटर ऊंचा गेट बनाना प्रस्तावित है। बिना दरवाजे वाले इस गेट में 24 घंटे लोगों की आवाजाही रहेगी। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा पहले ही साफ कर चुके हैं कि गेट बनने से किसी तरह की परेशानी किसी को नहीं आएगी। शहर के बीच कार्यालय होने के कारण यहां पर गेट बनवाने के लिए सभी पार्षदों ने हामी भरी थी।
कोट्स
गेट के निर्माण को लेकर कुछ लोगों की आपत्तियां आई हैं। उनकी सुनवाई की जाएगी और फिर उसके बाद कार्रवाई का अगला तरीका तय किया जाएगा।
-एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी