{"_id":"6748b2db1600eaf24c03a9f5","slug":"mukesh-topped-in-bhajan-sahil-topped-in-ghazal-mandi-news-c-90-1-ssml1025-141445-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भजन में मुकेश, गजल में साहिल रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भजन में मुकेश, गजल में साहिल रहे अव्वल
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में केंद्रीय छात्र संगठन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव-2024 का वीरवार को समापन हुआ। समारोह में कुल्लू कॉलेज से सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. शुक्ला शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सर्वांगीण विकास होता है।
अभिभावकों और शिक्षकों को विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करना चाहिए। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुरीना ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि परंपरागत मॉडलिंग प्रतिस्पर्धा में श्रेया बग्गा ने मिस सांस्कृतिक उत्सव-2024 का खिताब हासिल किया। फर्स्ट रनरअप कशिश, सेकंड रनरअप ज्योति रहीं। मिस ब्यूटीफुल लतीशा, मिस बेस्ट ड्रेस्ड दामिनी, लोकगीत एकल में प्रियंका प्रथम, चंद्रशेखर दूसरे और कृष तीसरे स्थान पर रहे।
भजन में मुकेश राज प्रथम, गजल में साहिल प्रथम, एकता दूसरे और कुसुम तीसरे स्थान पर रहे। बॉलीवुड डांस में भावक्षिती प्रथम, श्वेता एवं नमन दूसरे और अंजलि एवं ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। एकल लोकनृत्य में गगनदीप कौर प्रथम, हर्ष लता दूसरे और कनूप्रिया ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
सेमी क्लासिकल में कशिश प्रथम, ईशु एवं माही दूसरे और ज्योति एवं वृतिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। सोलो बॉलीवुड सांग में वनिता प्रथम, वंशिका दूसरे और पायल ने तीसरा स्थान पाया।
लोकनृत्य में न्यू गर्ल्स हॉस्टल समूह प्रथम, प्राची समूह दूसरे और श्वेता समूह तीसरे स्थान पर रहा। प्रहसन के लिए प्रतिभा को सर्वश्रेष्ठ एक्टर चुना गया।
केंद्रीय छात्र संगठन की अध्यक्ष किरणा ने कहा कि दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।