{"_id":"66d5bf1dcb80972d01092408","slug":"mr-took-to-the-streets-against-the-policies-of-the-drug-manufacturing-company-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134802-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दवा निर्माता कंपनी की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे एमआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दवा निर्माता कंपनी की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे एमआर
Tue, 03 Sep 2024 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
कंपनी पर लगाया कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपनाकर प्रताड़ित करने का आरोप
केंद्र और प्रदेश सरकार से उठाई हस्तक्षेप की मांग, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दवा निर्माता कंपनी कैडिला फार्मास्युटिकल की ओर से लागू की जा रही नीतियों के विरोध में सोमवार को हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडी शहर में रोष रैली निकाली और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। एमआर एसोसिएशन का आरोप है कि दवा निर्माता कंपनी कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू कर कर्मचारियों से अनैतिक व्यवहार कर रही है जो कि सही नहीं है।
एसोसिएशन के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों को सुबह 8 से लेकर रात 10 बजे तक तरह-तरह की मीटिंग और अन्य कार्यों के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जियो टैगिंग की जा रही है और डॉक्टर के चैंबर की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। केमिस्ट को रोजाना कॉल करने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि कोई कर्मचारी इन नीतियों को नहीं मान रहा है तो फिर उसका तबादला किया जा रहा है या फिर उसका वेतन रोका जा रहा है। इन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है और कंपनी को हिदायत दी है कि वे कर्मचारी नियमों के तहत कार्य लें अन्यथा भविष्य में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कंपनी के कार्यालयों का घेराव भी किया जाएगा।
वहीं, हिमाचल प्रदेश एमआर एसोसिएशन के जिला सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि कैडिला फार्मास्युटिकल की ओर से लागू की जा रही पॉलिसी से कर्मचारियों में भय का माहौल है। इन्होंने कंपनी प्रबंधन से अपनी इस पॉलिसी को रिव्यू करने और कर्मचारियों के हित में पॉलिसी लागू करने की मांग उठाई है।