फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mountains became hollow due to strong flow of water from approach road to Harbagh

Mandi News: अपरोच रोड से हराबाग तक पानी के तेज बहाव से खोखले हो गए पहाड़

Tue, 13 Aug 2024 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 13 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Mountains became hollow due to strong flow of water from approach road to Harbagh
मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के हराबाग के समीप पहाड़ी से आता पानी के तेज बहाव। संवाद
अपरोच रोड से हराबाग तक पानी के तेज बहाव से खोखले हो गए पहाड़
विज्ञापन

मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे पहाड़ों से लगातार गिर रहे पत्थर, हादसों का खतरा
प्रशासन ने अलर्ट जारी कर आसपास रह रहे लोगों और कारोबारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे पहाड़ों पर पानी का तेज बहाव जोगिंद्रगनगर में त्रासदी का कारण बन सकता है। ऐसी आशंका को लेकर अपरोच रोड से हराबाग तक लोगों में दहशत है। करीब एक किलोमीटर तक पहाड़ी पानी के तेज बहाव से खोखली होती जा रही है। यहां पर लगातार गिर रहे पत्थर और मलबा वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
जोगिंद्रनगर शहर से करीब दो किलोमीटर दूर ब्रिजमंडी और नागचला में पहाड़ी के भीतर से पानी का तेज बहाव इसे खोखला कर रहा है। दलदल हो चुके पहाड़ के कभी भी भरभरा कर गिरने की आशंका ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर आसपास के घरों और हाईवे किनारे के कारोबारियों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट होने के लिए कहा है। राजस्व विभाग की टीम ने भी हालात का जायजा लेकर स्थिति की जांच की है।
विज्ञापन

पंचागणा गांव के लोगों के अनुसार ऊहल परियोजना की पैन स्टॉक के निर्माण के दौरान फेंका गया मलबा अब भरभराकर हाईवे पर गिरना शुरू हो गया है। पानी का तेज बहाव पहाड़ी से होता हुआ हाईवे पर भी नाले का रूप ले रहा है। एक रिहायशी मकान का डंगा धंस जाने से भवन पर खतरा मंडराया हुआ है। वहीं, ब्रिजमंडी के समीप भी पानी के तेज बहाव से एक भवन मालिक को भी लाखों का नुकसान इस मानसून सीजन में उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2007 से पहाड़ी के भीतर से पानी का रिसाव शुरू हुआ था। जो इस बार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हारगुनैण पंचायत के उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से अर्ली वार्निंग सिस्टम के सेंसर लगाने की मांग की जाएगी। उधर, तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने हालात का जायजा लिया है और जिला प्रशासन को भी मौके की स्थिति से अवगत करवाया गया है। वहीं, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि एहतियातन जेसीबी मशीनरी की तैनाती कर दी गई है। चेतावनी बोर्ड भी जल्द स्थापित कर दिए जाएंगे।

मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के हराबाग के समीप पहाड़ी से आता पानी के तेज बहाव। संवाद

मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के हराबाग के समीप पहाड़ी से आता पानी के तेज बहाव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed