फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mother-daughter suicide case: Husband, mother-in-law and father-in-law got four-day remand

मां-बेटी आत्महत्या मामला : पति, सास और ससुर का मिला चार दिन का रिमांड

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter suicide case: Husband, mother-in-law and father-in-law got four-day remand
सुंदरनगर में शवगृह के बाहर तैनात पुलिस और उपस्थित मायका पक्ष के लोग - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। छातर गांव में महिला के दो वर्ष की बेटी के साथ फंदा लगा आत्महत्या करने के मामले में अदालत ने पति, सास और ससुर को पुलिस ने शनिवार देर शाम अदालत में पेश किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ शेष है। इसके चलते अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि छातर गांव में शुक्रवार दोपहर 22 वर्षीय डिंपल ने अपनी 2 वर्षीय बेटी के साथ घर के स्टोर रूम में फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पति विनय कुमार, सास रीता देवी और ससुर कृष्ण लाल पर आरोप है कि वह डिंपल को निचली जाति का बता कर उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस कारण महिला ने खुद को और अपनी बेटी को फंदा लगा कर जान दे दी। मायका पक्ष की ओर से पिता तुलसी राम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। इसके बाद उन्हें देर शाम अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश कुमार ने आरोपियों को 4 दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है। डिंपल की बड़ी बहन लता देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वाले निचली जाति का बताकर प्रताड़ित करते थे। इसके कारण डिंपल आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई है। हालांकि दोनों पक्ष अनुसूचित जाति से ही संबंध रखते हैं। इसलिए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त धाराएं लगाई जाएं। शनिवार को डिंपल और उसकी बच्ची के शवों का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मायका पक्ष के लोगों और पुलिस की देख रेख में शवों का अंतिम संस्कार छातर गांव के श्मशानघाट में करवाया। शवों को चाचा ससुर के बेटे ने मुखाग्नि दी।

सुंदरनगर में शवगृह के बाहर तैनात पुलिस और उपस्थित मायका पक्ष के लोग

सुंदरनगर में शवगृह के बाहर तैनात पुलिस और उपस्थित मायका पक्ष के लोग- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed