फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mortyar reletive awarded

सल्यूटिंग द रियल हीरो कार्यक्रम में नवाजे शहीदों के परिजन

Sun, 05 Feb 2017 10:29 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 05 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
mortyar reletive awarded
सुंदरनगर में सल्यूटिंग दी रियल हीरो कार्यक्रम के शुभारंभ पर उपायुक्त संदीप कदम को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। फीट ऑफ फायर डांस अकादमी सुंदरनगर के सौजन्य से राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर के सभागार में सल्यूटिंग द रियल हीरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने किया। समारोह में डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया एवं कॉलेज प्रिंसिपल इंजीनियर आरके शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश की रक्षा करने के लिए शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्यक्रम करने वाली प्रसिद्ध हस्तियों को भी नवाजा गया। जिनके द्वारा समाज को नई दिशा मिली है और आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे हैं। कार्यक्रम का आगाज साकार संस्था के दिव्यांग बच्चों की गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया गया। सर्वप्रथम डीसी मंडी को भी अकादमी की ओर से मंडी जिले के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की वीडियो के जरिये एक क्लिपिंग दिखाई, जिसमें मंडी जिले में डीसी मंडी के नेतृत्व में कई कार्यों के लिए प्रदेश और देश में उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा शहीदों के परिजनों के दृश्य दिखाए गए।
विज्ञापन


डीसी मंडी संदीप कदम का कहना है कि शहीदों को नमन करने के लिए इस अकादमी की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय है। यह अकादमी डांस के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ कर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पीयूष अग्रवाल, जॉनी चौधरी, हीरा सिंह, निर्मला देवी, रतन सिंह, कर्म चंद, हरि सिंह, देव राज ठाकुर, मस्त राम, राजा सिंह मल्होत्रा, गंगा राम, बेली राम, कमलेश सेन, अभिषेक बिष्ट, अमृत चावला बीआर भाटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed