{"_id":"6abf98665575e3ac880c6b58","slug":"morning-procession-taken-out-on-gandhi-jayanti-mandi-news-c-90-1-ssml1045-215955-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी, गूंजे ‘रघुपति राघव राजाराम’ के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी, गूंजे ‘रघुपति राघव राजाराम’ के स्वर
विज्ञापन
गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जिला प्रशासन मंडी की ओर से सेरी मंच से भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के संदेश के साथ गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रभात फेरी सुबह 6 बजे सेरी मंच से शुरू हुई। इसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष गूंजे। कला दल के कलाकारों, स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। गांधी के प्रिय भजनों, विशेषकर ‘रघुपति राघव राजाराम’ तथा देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।
प्रभात फेरी सेरी मंच से चौहाटा बाजार, मोती बाजार, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बालकरूपी मंदिर, सनातन धर्म सभा तथा पोस्ट ऑफिस होते हुए संकन गार्डन कांप्लेक्स पहुंची। इसके बाद गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा, एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश व अन्य मौजूद रहे।